स्वामी शिवानन्दजी की पुस्तक -मन- में पढ़ा कि वृत्तियाँ पांच तरह की होती हैं---
१ -मनोवृत्ति =आमलोगों में मनोवृत्ति का प्रभाव ज्यादा रहता है.मनोवृत्ति अन्नमयकोष से बनती है.कहते है न-कि जैसा खाए अन्न वैसा बने मन.जैसे कोई कहे कि अभी मेरा मन नहीं हो रहा इस काम को करने का ,तो ये तो हुआ उसकी मनोवृत्ति का काम .ऐसे लोगों को मूडी भी कहा जाता है.
२- बुद्धि वृत्ति =जोकि आमलोगों से ऊपर विवेकी मनुष्यों में होती है जोकि विज्ञानमय कोष से बनती है.और विज्ञान तर्क से बनता है.सो हम मनोवृत्ति से निकलने के लिये तर्क का सहारा लेते हैं.फिर हम मूड के हिसाब से काम नहीं करते,बुद्धि से काम लेते हैं.
३-सात्विक वृत्ति =बुद्धि से भी ऊपर उठ कर जब हम अपने साक्षी भाव में होते हैं ,देख रहे होते हैं कि आलस घेर रहा है और बुद्धि के कहने से आलस छोड़ दिया है.
४ -ब्रह्म वृत्ति =जब हम अपने को ब्रह्म रूप में देखने लगते हैं.
५ -ब्रह्मकाररस वृत्ति =जब हम अपने साथ साथ पूरे ब्रह्मांड को भी ब्रह्मरूप में देखने लगते हैं.फिर कैसा बंधन कैसी मुक्ति.वहाँ तक पहुंचना ही हमारा लक्ष्य है.
Sunday, December 26, 2010
Monday, December 20, 2010
ओशो का सत्संग
ओशो के सत्संग में सुना कि धर्म तो एक ही है ,जैसे भगवान एक ही है,पर नाम अलग अलग हैं.इसी तरह कोई बुद्ध,कोई जैन,कोई मुसलमान कोई क्रिश्चयन हो सकता है,पर जरूरी नहीं कि वह धार्मिक भी हो.धर्म को माननेवाला ही धार्मिक होता है.हिंदू,मुस्लिम सिख इसाई होने से कोई धार्मिक नहीं हो जाता.जैसे स्वास्थ्य एक है पर बीमारियां अलग अलग हैं,उसी तरह धर्म एक ही है,हिन्दू मुस्लिम होने पर हम अलग अलग कर्मकांडों का पालन कर सकते हैं,पर धार्मिक मनुष्यों के मन की स्तिथि एक जैसी होती है.जैसे शांत मनुष्य सब भीतर से एक जैसा अनुभव करते हैं.अशांति के कारण अलग अलग हो सकते हैं.सो सत् चित आनंद एक ही है,खुशी अलग अलग तरीकों से मिल सकती है पर आनन्द एक जैसा ही होता है.
Sunday, December 12, 2010
सही संस्कार
अगर हमारा मन कहीं उलझा हुआ है तो रोशनी होने पर भी आखें कुछ देखती नहीं हैं.नाक सूंघता नहीं है भले ही फूलों की खुशबू आ रही हो, कान सुनते नहीं हैं भले ही कोई हंस रहा हो ,रो रहा हो. जीभ को स्वाद की कोई अनुभूति नहीं होती.भले ही स्वादिष्ट खाना मुंह में जा रहा हो. त्वचा को स्पर्श का अनुभव नहीं होता भले ही रेशम से छुआ जा रहा हो.और मन उलझता कब है? जब उसे किसी से राग हो या द्वेष हो.तो पिछले हफ्ते मेरे दांत में दर्द हुआ मन उसमे उलझ गया.दर्द से तो द्वेष ही होगा, राग तो नहीं हो सकता.हाँ दर्द भले ही इस लिये हुआ था कि मिठाई से राग हो गया था. न न करते भी कुछ ज्यादा ही खा ली थी. तो अब मन को उलझन से तो निकालना था ना ताकि मै ठीक से खाने पीने देखने सुनने का आंनद ले सकूँ .उसकेलिए बुद्धि की जरुरत थी,बुद्धि ने फैसला दिया कि डेंटिस्ट के पास जाओ .पर हमारे संस्कार बुद्धि से भी बढ़ कर होते हैं ,उन्होंने बुद्धि को चुप करा दिया यह कहकर कि एलोपैथिक दवा के साइड इफेक्ट होते हैं ,नेट पर भी यही दिखा कि उससे लीवर खराब हो जाता है.दो चार दिन देख लो नमक के पानी से कुल्ला कर लो .वही सब करके एक हफ्ता निकाल दिया. पर दर्द तो गया नहीं,मन को चैन कैसे मिलता फिर बुद्धि की सुननी पड़ी ,डेंटिस्ट के पास गयी.और दवा मिल गयी.पर फिर पुराने संस्कार हावी हो गये .और दवा ले कर रख दी.नमक के गुनगुने पानी से कुल्ला करना शुरू कर दिया.दो दिन निकल गये,तीसरी रात दर्द बढ़ गया ,नींद आनी मुश्किल हो गयी.संस्कारों ने कहा, तुम आत्मा हो ,दर्द शरीर को हो रहा है तुम्हे नहीं.आत्मा से परमात्मा की याद आयी परमात्मा ने कहा जब शरीर अलग है तो दवा खाने से डरती क्यों हो अगर साइड इफेक्ट होंगे भी तो शरीर को ही तो होंगे. और फिर मैने दवा खा ली,आधे घंटे के अंदर चैन मिल गया ,नींद आ गयी.समझ में आगया कि सही संस्कारों का होना कितना आवश्यक है,वर्ना बुद्धि की भी नहीं चलती.
Sunday, December 5, 2010
मैं आत्मा हूं
ब्रह्मकुमारी आश्रम के सत्संग में जो सुना और समझ में आया वह कुछ इसतरह से है.
हमारे मन में मुख्यतः चार तरह के विचार आते रहते हैं ,एक तो निगेटिव यानि नकारात्मक होता है,जैसे कि किसी के लिये नापसंदगी ,द्वेष.
दूसरा बेकार का होता है बेमतलब कुछ का कुछ सोचते रहते हैं.खयाली पुलाव पकाते रहते हैं.न तो बात का कोई सिर होता है न पैर .पर मन कहीं टिकता नहीं है अभी इस बारे मे सोचा तो दूसरे ही पल कुछ और सोचने लग गये,ज्यादा समय तो इसी में बेकार करते हैं .
तीसरे होते हैं जरूरी विचार ,जैसे कल ट्रेन पकड़नी है तो इस समय तक तैयार होना है या अभी नाश्ता बनाना है तो उसकी इस तरह तैयारी करनी है ,स्पष्टरूप से पता होता है कि इस समय यह करना है.
चौथा होता है भलाई का ,परोपकार का कि अपनी कामवाली को ये कपड़ा दे दें ,या मंदिर में इतने रूपये चढ़ा दें या इस संस्था को इतना चंदा दे दें .
इस बात को समझाते हुए बताया कि जैसे हमारे पास सौ रूपये हैं तो दस की तो जरूरत की सब्जी ले ली और पांच का मंदिर मे प्रसाद चढ़ा दिया .बीस कहीं गिर गये और बाकी के सत्तर रुपयों से कुछ ऐसी चीजें खरीद लीं जो कि बिलकुल बेकार निकलीं,और इस तरह अपनी जेब खाली कर ली.
इसी तरह हम अपनी सौ प्रतिशत शक्ति में जरा सी शक्ति जरूरी काम में लगाते हैं या किसी का भला करने में लगाते हैं .ज्यादा तो दूसरों की कमियां निकालने में या बेकार का सोचने में व्यर्थ कर देते हैं.
पर अगर हमे शक्ति का स्रोत मिल जाये तो , शक्ति आती है आत्मा से हमे याद रखना होगा कि मैं आत्मा हूँ ,इसकेलिए प्रेमलता बहन ने होमवर्क करने को कहा कि हमे हरेक घंटे में एक मिनट के लिये कहना होगा -मैं आत्मा हूँ ,मैं आत्मा हूँ, मैं आत्मा हूँ.

Monday, November 29, 2010
ईश योग का सत्संग
आस्था चैनल मे ईशयोग का सत्संग सुना था एक दिन ,जो कुछ समझा वह कुछ इसतरह से था कि हम अन्कोंशयस्ली यानि बेहोशी मे जीये जा रहे हैं.जिसमे सुख व दुःख दोनों ही हैं पर हमारा जीवन एक रट का है,बार बार वही घटित होता है उससे कुछ नया करने की अलग करने की हम कोशिश भी नहीं करते क्योंकि डरते हैं .ऐसा जीवन भी गलत तो नहीं है जीवित रहने के लिये, सर्वाइव करने के लिये .असल मे हम कुछ करते कहाँ हैं बस हुआ चला जा रहा है.सिर्फ अन्तर यही है कि हम अंदर ही अंदर असंतुष्ट से रहते हैं,क्योंकि भूल गये हैं कि हमारे अंदर आनन्द है ,हम बाहर की चीजों मे आनद की तलाश करते हैं उसमे दिक्कतें तो आयेंगी ही .तो करें क्या ?
करना बस इतना ही है कि हम अपना सोफ्टवेयर खुद बनायें .जब खुद बनायेंगे तो गलत नहीं बनायेंगे .पहलेसे गलत बना हुआ है और हम उसी के अनुसार चलते जा रहे हैं बेहोशी मे नींद मे.अपने होश से बनायेंअपना सोफ्टवेयर और फिर देखें कैसे चलता है जीवन .अभी तक हमारा जीवन प्लास्टिक के फूल जैसा है हम जी रहे हैं पर उसमे सुगंध नहीं है ,हो भी कैसे ?प्लास्टिक जो है.प्लास्टिक रियल से ज्यादा सर्वाइव करेगा पर उसमे खुशबू कहाँ से आयेगी सो जीवन को असली बनाओ .वह होश मे आने से हो सकता है.असली फूल जल्दी कुम्लाह भी सकता है पर उसकी खुशबू कीमती है.हमारा मन कंडीशंड है उसी को संस्कार भी कहते हैं,उसी को कर्म भी कहते हैं ,उसे होशपूर्वक देखना होगा यानि जागना होगा .अभीतक सब कुछ सोये सोये आटोमेटिक चल रहा है उसे जागकर बदलने की जरूरत है.

Monday, November 22, 2010
नीरू माँ का सत्संग
नीरू माँ के सत्संग में सुना था कि हम जो भी कर रहे हैं सब पहले से व्यवस्थित है .हमारा उठना बैठना चलना फिरना ये सब तो प्रकृति के द्वारा स्वभाववश होता रहता है.
इसके अलावा हमे जो काम करने पड़ते हैं किसी के कहने पर या अपनी इच्छा से प्रेरित होकर ,वे सब कर्मफल हैं.कर्म तो हमारे अंदर के भाव हैं उस भावदशा के अनुसार ही कर्मफल होते हैं अच्छे या बुरे.इसलिए ही कहा जाता है कि अच्छे संस्कार डालो ,अच्छा सोचो.सो हमे जो भी कर्मफल मिल रहा है उसे भोगते हुए अपनी भाव दशा बिगाड़नी नहीं चाहिए .सम रहना चाहिए.क्योंकि तभी हम नया कर्मफल बांधने से बच पायेंगें .
और इसके लिये आसान तरीका तो यही है कि अपने को कर्ता समझें ही नहीं जैसा कि गीता मे बताया गया है कि सब स्वभाव से ही हो रहा है.अपने अहंकार को बीच में मत लायें .अहंकार यानि अपनी मै को बीच में लाने पर ही भाव बनते हैं पुण्य के या पाप के.जब हम कर्ता ही नहीं हैं तो अहंकार का सवाल ही नहीं उठता .

Monday, November 15, 2010
आत्मा का आनन्द
हमारी भूख प्यास ,सर्दी गर्मी प्रकृति के नियम हैं ,इनके हल उसी तरह निकलते रहते हैं जैसे कि पशु पक्षी इन सबका मुकाबला करते हैं.मनुष्य के पास दिमाग है इसलिए अगर वह पक्षियों के समान उड़ नहीं सकता तो उसने हवाई जहाज बना लिये,मछली की तरह तैर नहीं सकता तो नाव बना लीं पानी के जहाज बना लिये .चीते की तरह दौड़ नहीं सकता तो कारें बना लीं .बनाने मे भी आनंद आता है जब भी हम कुछ नया निर्माण करते हैं तो आनन्द होता है.मनुष्य के अंदर से ही नवनिर्माण के विचार आते रहते हैं और वह नवनिर्माण करता रहता है.और पुरानी वस्तुएं नष्ट होती रहती हैं.ये सब आत्मा की शक्ति से होता है.आत्मा डायरेक्ट तौर पर कुछ नहीं करती पर उसके होने से ही सब कुछ होता है.जैसे सूरज के होने से सब होता है.फूलों की खुशबू और कचरे की सड़ान्ध दोनों सूर्य के होने से ही होती हैं पर सूरज पर न तो खुशबू का कोई असर होता है न ही सड़ान्ध का .इसी तरह आत्मा की शक्ति से ही सब होता है अच्छा भी और बुरा भी. पर मेहनत तो इन्सान को करनी ही पड़ती है अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिये.डायरेक्ट रूप से किसी भी भौतिक जरुरत को पूरा करने की मेहनत हमेशा दुखदायी होती है.मेहनत हमेशा ईश्वर के निमित्त बन कर करनी चाहिए.आवश्यकतायें ईश्वर ने ही दी हैं.वही पूरा करता है.और कर भी रहा है.हम अपनी जरूरतों को पूरा करने मे कुछ इस तरह उलझ जाते हैं जैसे कि जरूरतें हमारे लिये नहीं हैं हम उनके लिये हैं.और तब तो हमारे परिश्रम का कोई अंत ही नहीं है.पर अगर ईश्वर के निमित होकर करते हैं तो मेहनत में आनंद मिलता है ,थकावट मे भी आनंद मिलता है.
Subscribe to:
Posts (Atom)